-
हर समस्या से वाकिफ हूं शिकायत का कोई मौका नहीं दूंगा _ बाबूलाल मरांडी
-
पप्पीलों गांव में अपने समर्थकों से मिले बाबूलाल और निरंजन
धनवार विधानसभा क्षेत्र के तिसरी के पपीलो निवासी भाजपा नेता निरंजन राय के पैतृक आवास के पास
रविवार को भाजपा की ओर से एक नुक्कड़ सभा आयोजित की गई।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के धनवार प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी उपस्थित हुए। सभा में भारी संख्या में निरंजन राय के समर्थकों का जुटान हुआ था। वहीं उनके समर्थकों ने निरंजन राय के भाजपा में शामिल होने के फैसले का स्वागत किया। बैठक के दौरान निरंजन राय व उपस्थित लोगों ने बाबूलाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। मौके पर मौजूद लोगों ने बाबूलाल से राजधनवार को जिला बनाने की मांग की। साथ ही धनवार विधान सभा क्षेत्र में हो रही परेशानीयों के निष्पादन का अपील किया। जिस पर बाबूलाल मरांडी ने भी अपनी हामी भरते हुए सारी समस्याओं का समाधान करने की बात कही। साथ ही उन्होंने निरंजन के फैसले को असम्भव को सम्भव करना बताया। कहा कि वे जितनी आगे निकल गए थे, वहां से हमारे समर्थन में लौटना बड़ी बात है।












