गिरिडीह : नोवामुंडी में आयोजित टाटा स्टील 10 किमी मैराथन दौड़ में गिरिडीह के बिजॉय इंस्टिट्यूट के पांच सदस्य ने परचम लहराया है। सभी सदस्यों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इनमें संजीत कुमार,राजू सिंह ,रोहित कुमार,संतोष कुमार सिंह और नितेश नंदन शामिल थे। सभी ने 10 किमी में फिनिशर बनकर मेडल प्राप्त किए। इस दौड़ में देश भर से 5000 प्रतियोगियों ने भाग लिया था। दौड़ में पहले तीन स्थान पाने वाले प्रतियोगी के बीच 5 लाख की इनामी राशि भी बांटी गई।



