गिरिडीह शहर के स्वर्ण सिनेमा हाल परिसर स्थित भाजपा के प्रधान कार्यालय में भाजपा द्वारा महिलाओं के बीच एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। वहीं छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा, कोडरमा विधायक नीरा यादव, राजस्थान के भरतपुर की पूर्व संसद रंजित कोहली, भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहबादी, भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार, संसद प्रतिनिधि दिनेश यादव समेत कई भाजपाई उपस्थित रहे।
आपको बता दें यह जन सभा महिलाओं के बीच गिरिडीह भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहबादी के पक्ष में प्रचार करने को लेकर आयोजित किया गया था। इस दौरान भाजपा के कई वक्ताओं ने महिलाओं को महिला सुरक्षा, फ्री सिलेंडर, गोगो दीदी योजना सहित कई विषयों पर अवगत कराए। साथ ही साथ उन्होंने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा द्वारा संचालित किए जा रहे मैया सम्मान योजना पर निशाना भी साधा।
वक्ताओं ने कहा कि मैया सम्मान योजना सिर्फ महिलाओं को ठगने के लिए शुरू किया गया है। 5 साल के कार्यकाल में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने सिर्फ 3 माह मैया सम्मान योजना के तहत एक हजार रुपए देकर ठगने का कम कर रही है, जबकि चुनाव जीतने से पहले झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने ऐलान किया था कि हर महिलाओं को घर खर्ची के नाम पर छह हजार रुपए महीना देगी।



