गिरिडीह : परसाटांड़ मुखिया कुंती देवी व इनके पति विनोद वर्मा ने शनिवार को झामुमो का दामन थाम लिया। उत्सव उपवन में विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के समक्ष दोनों ने झामुमो का दामन थामा। विधायक ने तहेदिल से दोनों का स्वागत किया और उनके निर्णय की सराहना किया। कहा कि इनके आ जाने से पार्टी मजबूत होंगी। साथ ही मिलकर विकास का काम करेंगे।



