धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर सिरसिया स्थित बिरसा चौक पर जिला के सभी आदिवासी छात्र छात्राओं ने इनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। साथ ही स्वतंत्रता सेनानी के रूप में उनके संघर्षों को याद किया। इस अवसर पर जिला आदिवासी छात्रसंघ के अध्यक्ष प्रदीप सोरेन, सचिव मदन हेंब्रम ,मीडिया प्रभारी रमेश मुर्मू ,एच इ हॉस्टल के छात्रनायक प्रदीप सोरेन,सूरज मुर्मू, गिरिडीह कॉलेज हॉस्टल के छात्रनायक सोनेलाल मुर्मू समेत कई मौजूद थे।

इधर मनदीप शर्मा के नेतृत्व में सिहोडीह से दर्जनों लोगों ने बिरसा मुंडा के प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही झारखंड के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दिया। इधर भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि आज के युवा को भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी को पढ़ते हुए आत्मसात करनी चाहिए।












