Aba News

गिरिडीह में गाड़ी के स्टेपनी से लगभग 25 लाख नगद जब्त, तीन लोगो से पुलिस कर रही पूछताछ

गिरिडीह: अवैध तरीके से 25 लाख नगद रुपए लेकर जा रहे तीन लोगों को गिरिडीह के देवरी थाना इलाके के बुधवाडीह चेकपोस्ट के समीप में SST की टीम ने गुरुवार की देर शाम जब्त की ।

एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद को मिले गुप्त सूचना के आधार पर SST  की टीम ने इस दौरान वाहन जांच अभियान चलाया, और बिहार से गिरिडीह की ओर आ रहे एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को रोका। जब जांच किया गया, तो गाड़ी के भीतर से टीम के अधिकारियों को कुछ नहीं मिला, लेकिन सन्देह के आधार पर टीम ने जब गाड़ी के अतिरिक्त टायर स्टेपनी की जांच किया गया तो लगभग 25 लाख नगद इसी स्टेपनी से जब्त होता है। फिलहाल एसडीपीओ के नेतृत्व में  देवरी थाना में दो जमुई के राजेश चौधरी, शिवम आनंद और तीसरे संदिग्ध के रूप में देवघर के दीपक चौधरी से पूछताछ किया जा रहा है इतने बड़े पैमाने पर नगद लेकर तीनो किस काम से और कहा जा रहे थे। फिलहाल पूछताछ में जो बाते सामने आई हैं उससे एसडीपीओ संतुष्ट  नहीं दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें