Aba News

गिरिडीह के बस पड़ाव में संदिग्ध हालात में मिला सरकारी शिक्षक का शव, मचा कोहरा, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह:-
शहर के बस पड़ाव में गुरुवार की सुबह का सरकारी शिक्षक सुनील यादव  शव संदिग्ध हालात में मिलने के बाद परिजनों में भी कोहराम मच गया। मामला हत्या का है या कुछ हार्ट अटैक से मौत का। गिरिडीह नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं। पुलिस अब पोस्टमार्टम के बाद उसके रिपोर्ट के आधार पर जांच करने की बात कर रही है।

जानकारी के अनुसार बस पड़ाव में जिस स्थान में 56 वर्षीय सुनील यादव का शव पड़ा मिला। वहा के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेता संजीत सिंह पप्पू समेत कई लोग पहुंचे थे। जानकारी मिलने के मृतक के बेटे गणेश यादव समेत परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे तो देखा कि सुनील यादव का शव सदर अस्पताल में पड़ा हुआ है। हालाकि मृतक के शव के बाहरी हिस्से में चोट के तो कोई निशान नहीं है। लेकिन सदर अस्पताल में मामला हत्या का चर्चा में रहा। जबकि मृतक का शव जमीन में पड़े होने के कारण कपड़े भी गंदे हो गए थे। जानकारी के अनुसार मृतक सुनील यादव और उनकी पत्नी एक सरकारी शिक्षक है। जानकारी के अनुसार मृतक बुधवार को दोपहर ही घर से निकले थे। इस दौरान कल ही मृतक का उनके बेटे गणेश से फोन पर बात भी हुआ था। इसकी पुष्ठि नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने भी किया है। बुधवार को घर से निकलने के बाद जब मृतक दिन भर नहीं लौटे, तो उन्हें खोजना शुरू किया गया। वही दूसरे दिन गुरुवार सुबह उनका शव बस पड़ाव में पड़ा मिला। इसके बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। और मामले की जानकारी नगर थाना पुलिस को दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें