Aba News

सिहोडीह आम बागान मैदान में गुरुवार 14 नम्बर को केंद्रीय गृहमंत्री सह सहकारिता मंत्री अमित शाह का होगा आगमन

गिरिडीह : सिहोडीह आम बागान मैदान में गुरुवार 14 नम्बर को केंद्रीय गृहमंत्री सह सहकारिता मंत्री अमित शाह का आगमन होगा। इनके द्वारा चुनावी जनसभा को संबोधित किया जाएगा। तेज़ गति से कार्यक्रम स्थल को सजाने का काम किया जा रहा था। गृह मंत्री श्री शाह भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहबादी के पक्ष जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा नेता ने जानकारी दिया कि BNS डीएवी पब्लिक स्कूल मैदान में अमित शाह का हेलीकॉप्टर लेड होगा। वहां से सड़क मार्ग होते हुए इनका काफिला कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहां केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भाजपा प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय समेत कई बड़े दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें