Aba News

गिरिडीह उसरी बचाव अभियान की टीम पर्यावरण को बचाने के लिए लाखों पेड़ उसरी नदी के तट पर लगाए जायेंगे

गिरिडीह: अमित बरदियार घाट के सामने उसरी नदी के तट पर लगाए गए सैकड़ों पेड़ में पानी देने का काम किया गया,इस अभियान में उसरी बचाव अभियान के कोर कमिटी के राजेश सिन्हा और शास्त्री नगर के युवा छोटू यादव  ने मुख्य भूमिका निभाई, छठ में लगाए गए पेड़ में जान डालने के लिए एक मुहिम है, राजेश सिन्हा ने बताया कि अब तक हजारों पेड़ लगाए और बाटे गए है, सभी के सहयोग से पेड़ खरीदे और बाटे गए है, आगे भी यह सिलसिला चलता रहेगा, उन्होंने कहा कि अब तक छिलका डेम बन जाना चाहिए था किंतु लघु सिंचाई विभाग ने डीपीआर बनाने में बहुत देर कर दी डेढ़ करोड़ विभाग ने खर्च बताया था सीसीएल के जीएम ने दो करोड़ का फंड मुहैया करवाया किंतु विभाग ने साढ़े तीन करोड़ का डीपीआर बना दिया है,चुनाव के बाद उसरी नदी के तट पर आंदोलन किया जाएगा।

इधर छठ में उसरी नदी में  फैली गंदगी को प्रभाकर और राम जी के कई साथियों के अगुवाई में उसरी साफ कर दी गई थे सफाई टीम में राजेश सिन्हा के अलावा पप्पू सिन्हा,सुमित जोंटी रंजय सिन्हा आदि भी शामिल थे | सामाजिक कार्यकर्ता राजेश सिन्हा ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए लगातार सबको लगना होगा, सिन्हा ने बताया हरेक वार्ड में पचास पचास पेड़ लगाएंगे, इसकी शुरुआत चुनाव के बाद शुरू करेंगे, अब तक कोई सामाजिक संस्था या कोई राजनीतिक संस्था ने साथ नहीं दिया है प्रशासन भी पर्यावरण के प्रति हमेशा उदासीन ही रहा है, सब की मानसिकता बदलनी होगी,आंदोलन से ही सब कुछ सही हो पाएगा, अब तक इस अभियान ने अब आगे बढ़ाने के लिए ट्रस्ट बनाने की बात की है जल्द लोगों को चिन्हित कर सभी को आमंत्रण किया जाएगा, वन विभाग के रेंजर संजय कुमार रवि के अलावा सभी वन विभाग के कर्मी पर्यावरण को बचाने में साथ खड़े रहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें