गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से जेएलकेएम प्रत्याशी नवीन आनंद चौरसिया ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस क्रम में हांडाडीह, मानिकलालो, तिवारीडीह,बढ़ी टोला सहित कई गांव पहुंचकर जनता से अपने पक्ष में वोट मांगा। इन्होंने अपना चुनाव चिन्ह बताते हुए 20 नवंबर को होने वाले मतदान के दिन सभी लोगों से मतदान करने की अपील की।
इस बाबत इन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि एजेंडा विकास का होना चाहिए। लेकिन भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा की गठबंधन सरकार जाति के आधार पर लोगों को लुभाने का प्रयास कर रही है। लेकिन जनता परिवर्तन चाह रही है। भाजपा को 10 साल तो गठबंधन को 5 साल जनता ने सेवा का मौका दिया लेकिन जनता की मांगों को पूरा नहीं किया गया। इसीलिए जनता युवा झारखंड की छवि जयराम महतो बातों पर विश्वास जताने के लिए तैयार है। इनके साथ कई कार्यकर्ता मौजूद थे।



