Aba News

गांडेय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी का जनसंपर्क अभियान

गांडेय विधानसभा क्षेत्र के पंचायत बुधूडीह, जामजोरी, रसनजोरी एवं गजकुण्डा में भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता से सीधा संवाद किया और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत हुए।

जनसंपर्क के दौरान, क्षेत्रीय लोगों ने गंभीर समस्याओं जैसे सड़क, पानी, बिजली, और आवास जैसी बुनियादी जरूरतों की ओर ध्यान आकर्षित किया। ग्रामीणों का कहना था कि झामुमो सरकार के शासन में गांडेय क्षेत्र में कोई ठोस विकास नहीं हुआ है। लोग निराश हैं और बदलाव चाहते हैं। मुनिया देवी ने जनसंपर्क के दौरान कहा, “भा.ज.पा. की सरकार हमेशा से विकास की प्रतीक रही है। इस बार हम भाजपा सरकार बनाएं, ताकि गांडेय की समस्याओं का समाधान किया जा सके। हम सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करेंगे। हमारी प्राथमिकता होगी – सड़कें, पानी, बिजली, और आवास। भाजपा सरकार बनते ही इन मुद्दों का समाधान किया जाएगा।”

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा, “आपका समर्थन और आशीर्वाद हमारी ताकत है। इस बार भाजपा को जिताएं, और गांडेय का सही विकास सुनिश्चित करें। भा.ज.पा. का लक्ष्य है गांडेय विधानसभा क्षेत्र में हर व्यक्ति को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्र को समृद्ध बनाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें