Aba News

गढ़वा मे चुनावी जनसभा में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हम देश के लिए नेता हो सकते हैं लेकिन झारखंड के लिए बेटा है

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार के लिए MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को गढ़वा पहुंचे। इस अवसर पर विशाल चुनावी जनसभा को इन्होंने संबोधित किया। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र नाथ तिवारी के पक्ष में मोहन यादव ने लोगों से वोट करने की अपील की और गठबंधन की सरकार को झारखंड से उखाड़ फेंकने को लेकर जनता ने जोश भरा।

इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद थे। बाबूलाल मरांडी ने अपने संबोधन में कहां की हम देश और विदेश के लिए नेता हो सकते हैं लेकिन झारखंड के लिए हम बेटा है इसीलिए वोट मांगने के लिए आए हैं आप सभी अपना आशीर्वाद 13 नवंबर को कमल फूल छाप पर देकर पूर्ण बहुमत के साथ झारखंड में NDA की सरकार बनाए। इन्होंने हेमंत सोरेन की सरकार पर जमकर निशाना साधा। झारखंड वासियों से इन्होंने झारखंड की रोटी बेटी और माटी बचाने के लिए भाजपा की सरकार बनाने की अपील की। कहा कि हेमंत सोरेन ने पिछले चुनाव में जो भी वादा किया था उसे पूरा नहीं किया। लूटने और जनता को बरगलाने में लग रहे। कहां की एक-एक झारखंडियों को ठगने का काम किया है इसका जवाब आप सभी को 13 नम्बर को चुनाव में देना है। इन्होंने जमकर हेमंत सोरेन के कार्यकाल पर निशाना साधा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें