Aba News

समाहरणालय सभागार में संपन्न माइक्रो आब्जर्वर व सेक्टर ऑफिसर्स का प्रशिक्षण

गिरिडीह:  समाहरणालय सभागार में सामान्य प्रेक्षक 29 बगोदर और 30 जमुआ, 32 गिरिडीह तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी की उपस्थिति में माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में सभी को मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया तथा उनके कार्य एवं दायित्वों के संबंध में जानकारी दी गई।

सामान्य प्रेक्षक महोदय के द्वारा माइक्रो आब्जर्वर को मतदान के दिन की प्रक्रिया के संबंध में बताया गया। साथ ही सभी माइक्रो आब्जर्वर को ईवीएम व वीवीपीएटी की हैंड्स ऑन ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें कार्य-दायित्व व कर्तव्य पालन से लेकर मॉक पोल सहित मतदान की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। मॉक पोल से लेकर वास्तविक मतदान शुरू होने के दौरान ईवीएम के कंट्रोल यूनिट की सीलिंग पर पैनी नजर रखने के साथ दिनभर की सभी गतिविधियों को संबंधित प्रपत्रों में संधारित करने सहित अन्य प्रक्रियाओं पर ध्यान रखने की बातें बताई गई। इस प्रशिक्षण में प्रतिनियोजित सभी कर्मियों को चुनाव कार्य के सभी चरणों का विशेष एवं गहन प्रशिक्षण विशेषज्ञ मास्टर ट्रेनेरो के द्वारा दिया गया। इसके साथ ही EVM का हैंड्स ऑन भी कराया गया। जिस से चुनाव के समय EVM सम्बन्धी किसी भी समस्या का निराकरण सेक्टर ऑफिसर्स के द्वारा भी तत्काल किया जा सके। इसके अतिरिक्त सेक्टर ऑफिसर्स को पोल डे एवं अन्य रिपोर्टिंग प्रपत्रों के सम्बन्ध में एवं माइक्रो आब्जर्वर को उनके कार्यों एवं जनरल आब्जर्वर को दिए जाने वाले प्रपत्रों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक बतलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें