गिरिडीह : विधानसभा प्रत्याशी अश्वनी आंबेडकर भी आपका विकास पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ रही है। जिसे राजनीतिक का क खा और गा भी नहीं पता। लेकिन जनसंपर्क अभियान में जब जहां जा रही है। वही अश्वनी आंबेडकर का स्वागत भी लोग गर्मजोशी से लोग कर रहे है। कोई माला पहना रहा है तो कोई किन्नरों के प्रति अपने परंपरा के अनुसार उनके पांव छूकर आशीर्वाद भी ले रहा है। विस का तो नहीं, लेकिन शहर में अश्वनी आंबेडकर के चुनाव लड़ने की चर्चा जरूर हो रही है। क्योंकि आम तौर पर इसी किन्नर को हर खुशी के मौके पर बधाईयां देने के लिए जाना जाता है। लेकिन एक किन्नर खुले तौर पर जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों के साथ बातचीत के क्रम में कहा कि उनका मकसद कोई राजनीतिक करने का नहीं है। बल्कि, जनता की सेवा भी उनके मकसद में शामिल है। किन्नर हमेशा समाजहित को देखती है। और इसी हित को देखते हुए वो एक कदम आगे बढ़ाते हुए चुनाव लड़ रही है। और लोगो का भरपूर स्नेह भी उन्हें मिल रहा है। उन्हें क्या पता की उनके चुनाव लड़ने का इतना बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा। इधर अश्वनी आंबेडकर का जनसंपर्क अभियान तेजी से चल रहा है। कोई शेड्यूल भी नहीं है उन्हे जाना कहा है, अगले दिन। बस घर से अपनी सहेलियों के साथ निकलती है तो जिस इलाके में भ्रमण करने का मन हुआ। उसी इलाके के लोगों से मिलना जुलना शुरू कर देती है।



