Aba News

भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी का व्यापक जनसंपर्क अभियान

गांडेय विधानसभा क्षेत्र के पंचायत ओझाडीह के गांव बंदगारी, कारगालो, बलियाडीह, डोंगों, मदुवाटांड़, ओझाडीह, अरतोका तथा ताराटांड़ पंचायत के गांव फुफन्दी, मंडाटांड़, ताराटांड़, बड़ीलाबाद, जगनुडीह, चरकापयर में भाजपा एनडीए प्रत्याशी मुनिया देवी ने जनसंपर्क अभियान चलाया।

जनसंपर्क के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद किया और उनकी प्रमुख समस्याओं जैसे सड़क, पानी, बिजली, मकान आदि पर गहराई से चर्चा की। मुनिया देवी ने जनता को आश्वासन दिया कि भाजपा की सरकार बनने पर इन सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।

मुनिया देवी ने कहा कि भाजपा सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें