Aba News

प्रचार प्रसार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गुमला पहुंचे, इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद थे

गिरिडीह :विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गुमला पहुंचे। इस अवसर पर विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद थे।

बाबूलाल मरांडी ने अपने संबोधन में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के इस पावन धरती पर प्रधानमंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया। इसके बाद उन्होंने हेमंत सोरेन की सरकार पर जमकर निशाना साधा।

झारखंड वासियों से इन्होंने झारखंड की रोटी बेटी और माटी बचाने के लिए भाजपा की सरकार बनाने की अपील की। हेमंत सोरेन की सरकार ने कांग्रेस और राजद के साथ मिलकर बुजुर्गों महिलाओं किसने बेटियों और युवाओं को ठगने का काम किया है इन्होंने एक भी वादा को पूरा नहीं किया झारखंड के खनिज संपदा जमीन तक लूटने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें