राजधनवार: छठ महापूजा के अवसर पर इस साल भी राजधनवार के राजघाट को आकर्षक रूप से सजाया गया है और मेला का भी आयोजन किया गया है। 2 दिन पहले ही मेला की शुरुआत कर दी गई है। छठ पूजा के अवसर पर काफी संख्या में लोग अलौकिक साज सज्जा को देखने के लिए पहुंचे हुए थे यहां का विद्युत सज्जा दूर-दूर से दिखाई दे रहा है। इस बार का मुख्य आकर्षण बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है ।यहाँ की जादुई सजावट लोगों को खूब आकर्षित कर रही है। सजावट को देखने के दूर-दूर से और अलग जिलों के लोग भी पहुंच रहे हैं। खुले मैदान में तरह-तरह के झूले व खेल लगाए गए हैं जो बच्चों को खूब आकर्षित कर रहा है। सजावट रोशनी से पूरा राजघाट दिव्य और अलौकिक नजर आ रहा है। यहां राम मंदिर का भी दृश्य लोगों को खूब लुभा रहा है। आकर्षक विद्युत साज सज्जा से पूरा इलाका जगमग लग रहा है। बता दें कि हर साल बड़े ही धूमधाम से यहां मेला का आयोजन किया जाता है जो अन्य प्रदेशों में भी चर्चा का विषय रहता है। मेला को लेकर पूरा पूजा कमेटी और प्रशासन अलर्ट मोड में है। भारी संख्या में पुलिस बल की नियुक्ति की गई है।














