गांडेय विधानसभा क्षेत्र से फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी राजेश यादव ने आज बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र में जन संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान शंभू तुरी, मुस्लिम अंसारी, महादेव महतो, सलामत अंसारी, बहादुर रजक, कामेश्वर रजक, सुलेमान अंसारी, हलीम अंसारी सहित अन्य लोग मौजद थे। जन संपर्क के दौरान यादव ने कहा, गांडेय विधानसभा सीट को कुछ लोग हॉट सीट बताकर यहां जनता के ज्वलंत सवालों पर पर्दा डालना चाह रहे हैं। ये गांडेय के लोगों के खिलाफ एक साजिश है।
कहा लेकिन जनता अपने सवालों के साथ है, इसलिए परिणाम भी जनता ही तय करेगी। लोगों को किसी समय तमाड़, सिल्ली, जमशेदपुर और धनवार सीट का परिणाम भी याद रखना चाहिए। धनबल और पॉवर के भरोसे चुनाव लड़ने वालों को जनता माकूल जवाब देगी।



