गिरिडीह शहर स्थित निखर वेज रेस्टोरेंट की किचन में आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया। हालांकि वक्त रहते हुए अग्निशमन की टीम एवं नगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना पर वक्त रहते काबू पा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की भांति रेस्टोरेंट आज भी संचालित हो रहा था। इसी बीच अचानक रेस्टोरेंट की किचन से धुआं उठने लगा, जिससे देखते ही देखते वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहीं रेस्टोरेंट में कार्यरत करनी भी तुरंत वहां से बाहर निकले। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आग लगने की जानकारी तुरंत अग्निशमन एवं नगर थाना पुलिस को दी, जिसके बाद वक्त रहते आग पर काबू पा लिया गया।
हालांकि अब तक आग लगने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, साथ ही यह भी जानकारी सामने नहीं आ पाई कि आग लगने से अब तक कितना नुकसान हुआ है।



