गिरिडीह : देवघर रोड स्थित बैंगाबाद के मिड वे ग्रीन में रविवार को गोड्डा सांसद और झारखंड भाजपा के फायर ब्रांड नेता निशिकांत दुबे पहुंचे। और गांडेय प्रत्याशी मुनिया देवी के समर्थन में घटवार समाज के सम्मेलन में शामिल हुए। उनके साथ पूर्व मंत्री हरिनारायण राय और मुनिया देवी भी मौजूद रहीं। सम्मेलन समापन के बाद पत्रकारों से बातचीत के क्रम में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफ़ीजुल हसन के साथ हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला। मंत्री हफ़ीजुल हसन को केले का पेड़ बताते हुए गोड्डा सांसद ने कहा कि अगले बार वो विधायक बनने के लिए भी सोचेंगे। कहा कि हेमंत सोरेन खुद को सीएम कह कैसे रहे है ये समझ से परे है।
जब गृह मंत्री अमित शाह ये एलान करते हैं कि अब अगर कोई आदिवासी महिला किसी बांग्लादेशी से शादी करती है तो उसके बच्चे को आदिवासी का दर्जा तक मिलेगा। फिर सीएम हेमंत खुद बांग्लादेशियों के समर्थन में खड़े हो जाते है, तो हेमंत सोरेन बताए कि आदिवासियों और दलितों के दुश्मन वो है या भाजपा। कटने और बांटने वाले नारे से जुड़े सवाल के जवाब में गोड्डा सांसद ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की खिंचाई करते हुए कहा कि भाजपा एक बनो, नेक बनो, और jmm के ताबूत की अंतिम कील बनो का नारा देती है। और इसी नारे के बलबूते भाजपा कार्यकर्ता हेमंत सरकार के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के खिलाफ पूरे चुनाव में अभियान चलाया जाएगा। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन पर भी कड़े प्रहार करते हुए गोड्डा सांसद निशिकांत ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के ताबूत की अंतिम कील भाजपा कैसे बनेगी, ये कल्पना सोरेन को हराकर मुनिया देवी इसकी शुरुआत करेंगी। हेमंत सरकार के योजनाओं और भाजपा के 2100 के साथ बेरोजगार युवाओं को भत्ता देने पर झारखंड के राजकोष पर बोझ बढ़ने से जुड़े सवाल के जवाब में गोड्डा सांसद ने कहा कि कोई बोझ नहीं बढ़ने वाला, क्योंकि हेमंत सरकार के कार्यकाल में पिंटू, अमित अग्रवाल, ias पूजा सिंघल और छवि रंजन के साथ विनय चौबे जैसे अधिकारियों ने हेमंत सरकार के संकेत में जो भ्रष्टाचार किया, उसे राज्य की आर्थिक स्थिति गड़बड़ हुई, न की भाजपा के योजनाओं से होने वाली। क्योंकि अकेले झारखंड से रेलवे को 40 फीसदी का राजस्व मिलता है। फिर भाजपा के योजनाओं से कैसे गड़बड़ होने वाला है।



