Aba News

गांडेय विधानसभा प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने किया प्रधान चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

गिरिडीह : सदर प्रखंड के हरसिंहरायडीह स्थित हर्ष उपवन में शनिवार को गिरिडीह और गांडेय विधानसभा चुनाव का सफल संचालन को लेकर जेएमएम का प्रधान कार्यलय का उद्घाटन हुआ. जेएमएम से गांडेय प्रत्याशी सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने विधिवत रूप से चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस मौके पर राज्य सभा सांसद सरफराज अहमद, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह सहित झामुमो के दर्जनो कार्यकर्ता व नेता उपस्थित थे। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ लहर है। भाजपा की केन्द्र ने झारखंड के मूलवासियों और आदिवासियों को ठगने का काम किया है। कोई जितना भी जोर लगा ले लेकिन झामुमो की जीत सुनिश्चित है।

उन्होंने कहा कि वह पिछले उपचुनाव में गांडेय क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला. 5 माह में ही उन्होंने कई जनहित से जुड़े कार्य का निष्पादन किया. पिछले दफा उन्हें कम मौका मिला इस बार उनके पास कई विजन हैं जो क्षेत्र के विकाश में मिल का पत्थर साबित होगा. मौक़े पर मौजूद पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि गिरिडीह जिले में इंडिया गठबंधन की हवा की बयार बह रही हैं. आज गांडेय और गिरिडीह विधानसभा सीट के लिए जेएमएम का चुनावी कार्यलय का उद्घाटन हुआ. प्रधान कार्यलय के खुलने से कार्यकर्त्ता को सुलभ होगा. मौके पर जिला अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव महालाल सोरेन, शाहनवाज अंसारी ,साबिर आलम, कांग्रेस नेता डॉ समीर राज चौधरी ,प्रमिला मेहरा सहित कई कार्यकर्ता गण मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें