Aba News

दीपावली पर बच्चों व दुकानदार महिला के बीच बांटी गई खुशियां

गिरिडीह: दीपावली पर हर चेहरे पर मुस्कान हो और हर घर में खुशहाली हो। इसी सोच के तहत आज रेड क्रॉस के चेयरमेन अरविंद कुमार ने शहर में घूम-घूमकर मिट्टी के दिये आदि बेचने वाले बच्चों व महिलाओं के बीच गेम शो के माध्यम से मिठाई व नमकीन बांटे। रसगुल्ले, सोनपापड़ी, व भुजिया पाकर इन बच्चों के चेहरे पर दीपावली की खुशियां स्पष्ट रूप से देखी गयी। इस कार्यक्रम में अरविंद कुमार के पुत्र आदित्य अग्रवाल भी शरीक थे। अरविंद कुमार ने कहा की दीपावली पर जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का यह एक छोटा सा प्रयास है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें