Aba News

कर्मी की हुई मौत, तो परिजनों ने गिरिडीह के रिलायंस डिजिटल में शव रखकर मांगा मुआवजा

गिरिडीह : शहर के रिलायंस डिजिटल शोरूम में मंगलवार को हुए एक कर्मी की मौत के बाद परिजनों और मृतक के गांव वाले उसका शव लेकर शोरूम में धरने पर बैठ गए। और रिलायंस डिजिटल शोरूम के प्रबंधन से मुआवजा की मांग करने लगे। जानकारी मिलने के बाद गिरिडीह नगर थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच किया। मृतक तोपलाल दास का शव शोरूम के भीतर ही रखा हुआ था। और परिजन समेत गांव वाले लगातार मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। जानकारी के अनुसार गांडेय थाना इलाके के महेशमुंडा गांव निवासी तोप लाल दास शहर के पदम चौक स्थित रिलायंस डिजिटल में साफ सफाई का काम करता था। मंगलवार को भी मृतक काम कर रहा था, इसी दौरान काम करने के क्रम में गिर पड़ा। तो उसकी मौत हो गईं। इस दौरान शोरूम के कर्मी उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शाम को परिजन उसका शव लिए रिलायंस डिजिटल शोरूम पहुंचे। और शव वही रख दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें