Aba News

भाकपा माले बिनोद कुमार सिंह ने किया नामांकन..

सरिया के ताड़ी मैदान में उमड़ी समर्थको की जन सैलाब, किया नामांकन सभा.

बिरनी गिरीडीह : इंडिया गठबंधन प्रत्यासी भाकपा माले के बिनोद कुमार सिंह ने सोमवार को बगोदर सरिया एसडीओ सन्तोष कुमार गुप्ता के समक्ष अपना नामांकन किया ततपश्चात उन्होंने सरिया स्थित ताड़ी मैदान में नामांकन सभा किया। इस कार्यक्रम में हजारों हजार की संख्या में समर्थक महिला पुरुष गाजे बाजे के साथ पहुचे ।सभा को सम्बोधित करते हुवे बिनोद कुमार सिंह ने कहा कि बगोदर की धरती हमेसा जन संघर्षो की धरती रही है चाहे वह गरीब मजदूर किसान की आवाज हो या बेरोजगारों की आवाज हो। बगोदर में शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास का कार्यो में बढ़ोतरी हुई है।पुल पुलिया ओर सड़को का सुदृढी का कार्य हुआ है।आप देख सकते हैं कि बगोदर का 2019 से 2024 तक डबल इंजन की सरकार में कितने कार्य हुवे हैं। हमेशा यहां के लोगो के साथ दुख और सुख की घड़ी में भाकपा माले खड़ी रही है। वही राजधनवार प्रत्यासी राजकुमार यादव ने कहा कि बगोदर की धरती कॉमरेड महेंद्र सिंह के संघर्षों की धरती है।उन्होंने कहा कि एक ओर जहां इंडिया गठबंधन है तो दूसरे की ओर एनडीए गठबंधन है।भाकपा माले ने लगातार प्रवासी मजदूरों के लिए लड़ाई लड़ी है।भाजपा को सत्ता में आने से रोकना है क्योंकि भाजपा राज्य को लुटखण्ड बनाना चाहती है।अगर झारखण्ड में घसपेठ घुसता है तो इसका भी जिम्मेवार भाजपा है।भाजपा ने जाती व धर्म को तोड़ने का कार्य किया है । बिहार से चलकर आये अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि यह महेंद्र सिंह की धरती है। यह बिरसा मुंडा की धरती है।भाजपा ने पूरे देश दंगा फैलाने का कार्य किया है।इन्होंने पत्रकार को भी जेल में डाला ओर राज्य के सीएम हेमन्त सोरेन को भी जेल भेजने का कार्य किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से बगोदर प्रत्यासी बिनोद कुमार सिंह, राजकुमार यादव ,अमरजीत कुशवाहा ,सीताराम सिंह, पूरन महतो, पूनम देवी, रामु बैठा, शेखर सुमन, परमेश्वर महतो, इकबाल अंसारी समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें