गिरिडीह: इलाज के क्रम में गई युवक की जान : शहर के बजरंग चौक स्थित विश्वनाथ नर्सिंग होम में रविवार की शाम को इलाज के क्रम में देवरी थाना क्षेत्र के चतरो पुरनीगड़िया गांव निवासी 42 वर्षीय पंकज कुमार राय की मोत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप चिकित्सकों पर लगाया है। मौत के बाद नर्सिंग होम में स्वजनों ने हंगामा किया। हंगामे की खबर पाकर नगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और आक्रोशितों को शांत कराई।

मौसेरा भाई भूषण कुमार राय ने बताया कि शनिवार को पंकज की तबीयत खराब होने पर उसे शाम में विश्वनाथ नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। ब्लड जांच रिपोर्ट आने पर रक्त की कमी बताते हुए तीन यूनिट रक्त रहने की बात कहते हुए रक्त की व्यवस्था करने कहा। रात से लेकर रविवार की दोपहर बाद तक तीन युनिट रक्त चढाया गया जिससे रविवार की शाम को पंकज की मौत हो गई। परिजनों ने नर्सिंग होम के चिकित्सकों के सर्टिफिकेट समेत नर्सिंग होम की जांच करने की मांग करते हुए इलाज में काेताही बरतने का आरोप लगाया है।













