भाजपा की जामताड़ा प्रत्याशी सीता सोरेन पर मंत्री इरफान अंसारी द्वारा किए गए अमर्यादित टिप्पणी से गुस्साए गिरिडीह भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने रविवार की शाम इरफान अंसारी का पुतला दहन किया। इस दौरान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत मरांडी के नेतृत्व में काफी संख्या मोर्चा के नेता और कार्यकर्ता की टोली इरफ़ान अंसारी का पुतला लिए प्रदर्शन की। उसके पुतले को जूते चप्पल से पीटा, और मुंह में कालिख भी पोत कर हेमंत सरकार का बदनुमा मंत्री बताया।
प्रदर्शन के बाद मोर्चा के नेताओं ने चौक पर इरफान अंसारी का पुतला जलाया। इस दौरान रंजीत मरांडी ने कहा कि इरफान अंसारी हेमंत सरकार के सबसे बड़बोले और बेशर्म मंत्री में से एक है। जिसे पता नहीं कि राज्य के महिलाओं का सम्मान कैसे करना है। एक आदिवासी महिला नेता के खिलाफ इरफान अंसारी का बयाना दिया जाना अफसोसजनक है और उसे अधिक अफसोस है कि हेमंत सरकार अभी तक ऐसे मंत्री को हटाई तक नहीं, और न ही कांग्रेस ने इरफान का टिकट तक रद्द नहीं किया। फिर किस मुंह से कांग्रेस हर बार आदिवासी महिलाओ के सम्मान की बात करती है।



