Aba News

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में चुनाव के विभिन्न कोषांग के कार्यों की समीक्षा की गई।

गिरिडीह: पपरवाटांड़ स्थित डीसी ऑफिस सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में चुनाव के विभिन्न कोषांग के कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कोषांगों के कार्यों की जानकारी लेते हुए प्रतिनियुक्त किए गए पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने कर्तव्यों का जिम्मेवारीपूर्वक निर्वहन करें। कहा की निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। साथ ही सभी कोषांग को निर्देश दिया गया कि निर्वाचन को लेकर सारी तैयारियां दुरुस्त कर लें और सभी कोषांग समन्वय बनाकर कार्य करें। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह जिला, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें