गिरिडीह: यूपी उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज रविवार को गिरिडीह पहुंचे। इस मौके पर भण्डारीडीह स्थित भाजपा के प्रधान चुनावी कार्यालय स्वर्ण चित्र मंदिर में भव्य रूप से इनका स्वागत किया गया।

इस मौके पर साक्षी महाराज ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए झारखंड में कमल खिलाने के लिए लोगों से अपील किया कहा कि डबल इंजन सरकार बनते ही उत्तर प्रदेश के जैसा झारखंड में विकास तेज गति से होगा। गरीब युवा महिला आदिवासी मूलवासी किसान के लिए काम किया जाएगा। इन्होंने गठबंधन की झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार को उखाड़ फेंकने का बात कही। वही गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से निर्भय कुमार शाहबादी को पूर्ण बहुमत के साथ जीत दिलाने के लिए अपील किया। मौके पर आजसू और भाजपा के कई नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।













