Aba News

दाना चक्रवात का गिरिडीह में व्यापक असर, लगातार हो रहे है बारिश से लोगों का जीवन हुआ बेहाल

गिरिडीह : चक्रवात दाना का असर राज्य के कई जिलों के साथ गिरिडीह में भी देखने को मिल रहा है। इसके वजह से न सिर्फ जनजीवन अस्त-व्यस्त है, बल्कि लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभी दीपावली का समय है ऐसे में मिट्टी के दीए की मांग बाजारों में जबरदस्त रहती है, लेकिन इस बारिश की वजह से कुम्हार मिट्टी के दिए सुखा नहीं पा रहे हैं। वहीं दूसरी और बदलती इस मौसम की वजह से ठंड भी बढ़ गई है। लोग अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं।

वहीं मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार राज्य भर में अगले तीन से चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। वहीं बताया गया कि 26 अक्टूबर से लेकर 28 अक्टूबर तक राज्य भर में रेनफॉल फोरकास्ट किया गया है। वहीं मौसम विभाग यानी मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट के तरफ से अलर्ट भी जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें