गिरिडीह, 26 अक्टूबर 2024:- विधानसभा निर्वाचन 2024 के निमित्त स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में धनवार प्रखंड के कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों मोदीडीह और उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अरगाली पंचायत में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान वोटर हेल्पलाइन ऐप, टॉल फ्री नंबर 1950 आदि के संबंध में जानकारी दी गई।

कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से स्वीप एक्टिविटी के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। स्वीप गतिविधि के जिले के सभी लो परसेंटेज वाले बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। साथ ही साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता मार्गदर्शिका का वितरण भी किया जा रहा है। मतदाता मार्गदर्शिका स्लिप में मतदान के महत्व, मतदान की तिथि, मतदान केंद्र पर मतदाताओं के लिए क्या क्या सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी आदि संबंधित सूचना हैं। जिसे आमजनों के बीच वितरण किया गया। स्वीप की टीम द्वारा सभी मतदाताओं को मतदाता प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई गई तथा मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया।












