Aba News

गांडेय विधानसभा विभिन्न क्षेत्र में जनसेवा का संकल्प और जनसंपर्क अभियान की शुरुआत.

गिरिडीह: गांडेय विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी ने आज अपने गृह निवास नवडीहा में बजरंगबली का आशीर्वाद लेकर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत उन्होंने जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के विकास का संकल्प दोहराया।

जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत गोराडीह गांवमें मुनिया देवी को महिलाओं से विशेष भेंट का अवसर प्राप्त हुआ। ममता देवी.अलका देवी, रुकवा देवी, गंगिया देवी, रेखा देवी* सहित गांव की कई नारी शक्तियों से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। इस मुलाकात में महिलाओं ने क्षेत्र की समस्याओं और विकास की अपनी अपेक्षाओं को मुनिया देवी के साथ साझा किया। उन्होंने हर वर्ग की आवाज उठाने और जन-जन से जुड़ने के संकल्प के प्रति विश्वास जताया और आने वाले चुनाव में गांडेय विधानसभा में कमल खिलाने का संकल्प लिया।

इसके साथ ही मुनिया देवी ने गांधी मुरूगरमी, खोसाखार, बदवारा, और सहियारी सहित कई अन्य गांवों का दौरा किया और जनता के समर्थन से प्रेरित होकर विकास की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ने का वचन दिया। उनका यह अभियान जनता की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र में विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। गांडेय की जनता का यह समर्थन एक बार फिर भाजपा की नीतियों और मुनिया देवी के संकल्प को मजबूती देता है। जन-जन के आशीर्वाद से गांडेय में कमल खिलाने का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें