Aba News

टूर्नामेंट के दूसरे दिन सभी टीमों का शानदार प्रदर्शन रहा.

RNPL Day & Night Tournament 2024 की पहली क्वाटर फाइनल मैच जो पवन पैंथर और MCC के बिच खेला गया, जिसमें MCC ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पवन पैंथर ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 114 रनों का विशाल स्कोर बनाया जिसमें सर्वाधिक रन मोंटी ने 31(12) बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी MCC कुल 106 रन ही बना पाई और पवन पैंथर ने इस मैच को 8 रनों से जीत लिया। पवन पैंथर के विकाश पटेल प्लेयर ऑफ द मैच बने

दिन के दूसरे मैच सलमान XI VS राहुल कलेक्शन के बीच खेला गया, राहुल कलेक्शन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाज़ी करने उतरी सलमान XI की टीम 10 ओवर भी पूरा नहीं खेल पाई और 5 गेंद शेष रहते ही 86 के स्कोर पर ढेर हो गई।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राहुल कलेक्शन के बल्लेबाजों ने धुआंधार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया और मात्र 7.1 ओवर में ही जीत अपने नाम कर लिया। जिसमें सर्वाधिक रन चंदन 40(18) ने बनाए। शशि कुमार बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच बने जिन्होंने 2 ओवर में सिर्फ 5 रन दे कर 4 विकेट झटके।

दिन के तीसरे मैच ग्लोरियस VS MS क्लब के बीच खेला गया, ग्लोरियस से टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवर में 109 रन बनाए जिसमें सर्वाधिक रन तनवीर अंसारी ने 43 (16) बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी MS क्लब ने अच्छी बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया लेकिन 101 रन ही बना पाए। नतीजतन ग्लोरियस ने 8 रनों से इस मैच पर जीत दर्ज किया। ग्लोरियस के तनवीर अंसारी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें