गिरिडीह : विधानसभा सीट से जागरुक जनता पार्टी की उम्मीदवार अनीशा सिन्हा ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। अनिशा सिन्हा ने निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विस्पुते के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया है। इससे पहले अनिशा सिन्हा अपने आवासीय कार्यालय से समर्थकों के साथ झंडा मैदान पहुंची। नामांकन पर्चा दाखिल करने के दौरान अनिशा सिन्हा के साथ पार्टी के मुकेश सिन्हा, मनीष सिन्हा ,अमित सिन्हा व अन्य लोग मौजूद रहे।












