Aba News

निमियाघाट थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त मौके पर हुई मौत.

डुमरी: निमियाघाट थाना क्षेत्र के एनएच-19 बायपास रोड इसरी में गुरूवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर
डिवाइडर से टकरा गया।घटना में बाइक चालक डुमरी पंचायत के धनहारा निवासी प्रीतम साव का 22 वर्षीय
पुत्र धर्मेन्द्र साव की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गई
वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।घटना की खबर सुन कर आजसू नेत्री यशोदा देवी प्रमुख प्रतिनिधि गुलाब यादव शोकाकुल परिवार से मिल सांत्वना दी।पुलिस शव एवं बाइक को जब्त कर थाना ले गयी।बताया जाता है की मोटरसाइकिल में तीन लोग सवार थे।दुर्घटना होते देख अन्य दो लोग मोटरसाइकिल एंव अपने साथी को घटना स्थल पर ही छोड़ कर भाग गए।बाइक में जेकेएलएम का झंडा लगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें