Aba News

RNPL क्लब के द्वारा डे एंड नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ.

गिरिडीह : 23 अक्टूबर को गिरिडीह जिले के पुलिस लाइन ग्राउंड में RNPL क्लब के द्वारा  डे एंड नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ किया गया जिसमें मुख्य अतिथियों के रूप में उपस्थित संजय सिंह, ऋषि सलूजा, मोहन तुरी, रवि राज, साहिल कुमार और RNPL क्लब के अध्यक्ष डॉ. सुमन कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर इस टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।

उद्घाटन के बाद RNPL क्लब और सभी खिलाड़ियों के द्वारा बसंत कुमार और रूमी कुमार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। अतिथियों ने आज के पहले मैच में शामिल सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। RNPL क्लब द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन इस उद्देश्य से किया जाता रहा है कि इस तरह के टूर्नामेंट के आयोजन से युवाओं में खेल के प्रति जागरुकता बढ़ती है |आज खेले गए पहले मैच पवन पैंथर VS मोहन बगान में पवन पैंथर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 9 विकेट खो कर 116 बनाए, जिसमें सर्वाधिक योगदान रहा विवेक सिंहा का 33(16)रन|लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोहन बगान की टीम सिर्फ 75 रन ही बना सकी। पवन पैंथर ने इस मैच को 41 रनों से जीत लिया | प्लेयर ऑफ द मैच निराला कुमार रहे जिन्होंने 26 रन बनाने के साथ 2 विकेट भी झटके ।अंपायर की भूमिका निभाई अनुभवी मेराज खान और प्रकाश कुमार ने तथा स्कोरर के रूप में बादल सिंह ने भूमिका निभाइ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें