गिरिडीह के पूर्व अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा तोरपा से लड़ेंगे चुनाव
गिरिडीह. जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी कर दी है. इसमें 9 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. बुधवार को पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की यह लिस्ट जारी की. इस सूची में गिरिडीह से नवीन आनंद चौरसिया व बगोदर से डॉ. सलीम अंसारी को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है, वंही चतरा विधानसभा से अशोक भारती, तोरपा से विल्सन भेंगरा, कोलेबिरा सीट से पुनीत कुमार, गुमला से निशा कुमारी भगत, लोहरदगा से किशोर उरांव को उम्मीदवार बनाया गया है.












