Aba News

दो अभ्यर्थियों ने खरीदा नाम निर्देशन पत्र

गिरिडीह. विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न अनुमंडल कार्यालय में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. निर्वाची पदाधिकारी, 33-डुमरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-सह- अनुमण्डल पदाधिकारी, डुमरी मो. सहजाद परवेज ने बताया की 33-डुमरी विधानसभा निर्वाचन 2024 हेतु नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल करने हेतु निर्धारित तिथि 23.10.2024 को किसी भी अभ्यर्थी के द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया गया. वहीं आज कुल 02 (दो) अभ्यर्थियों के द्वारा नाम निर्देशन पत्रों की खरीद की गई, जिसमें इन्द्रजीत कुमार जायसवाल, सरी बाजार, डुमरी और रोशनलाल तुरी, कंजकीरो, पेंक नारायणपुर, बोकारो शामिल है. इन दोनों के द्वारा नाम निर्देशन शुल्क जमा कर नाम निर्देशन पत्र खरीदा गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें