गिरिडीह. चुनाव की तारीख जैसे – जैसे नजदीक आते जा रही है, वैसे ही विभिन्न राजनितिक दलों को छोड़ कर कार्यकर्ताओं के दुसरे दलों में जाने का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में मंगलवार को झामुमो की और से शहर के शिव मुहल्ला स्थित होटल गार्डेन भ्यु में सम्मान समारोह का आयोजन कर भरतीय जनता युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ताओं को झामुमो की सदयता दिलाई गयी. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे. इसी को लेकर आज भाजयुमो के जिलाध्क्ष मिथुन चंद्रवंशी ने स्वर्ण सिनेमा होल में प्रेसवार्ता किया और बताया की झामुमो के द्वारा मंगलवार को जिन युवाओं को झामुमो में शामिल कराया गया है, उनमें से कई युवा भाजयुमो के सदस्य तक नहीं है, वंही कुछ युवकों को पार्टी विरोध कार्य करने के कारण पूर्व में ही पार्टी से निष्काषित क्र दिया गया है, ऐसे में जिन युवकों को भाजयुमो का सदस्य होने के बाद भी झामुमो में शामिल किये जाने की बात झामुमो के नेताओं के द्वारा बताया जा रहा है, वह पूरी तरह से अफवाह है. मिथुन चन्द्रवंशी ने बताया की विपक्ष चुनाव के पहले ही अपनी हार स्वीकार करते हुए इस तरह का अफवाह फैलाने का काम कर रही है, चुनाव में झामुमो को जनता सबक सिखाने का काम करेगी. मौके पर विक्की कुमार, संदीप देव, आकाश सिंह, शुभम पाण्डेय समेत कई लोग मौजूद थे.












