गिरिडीह. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर द्वितीय चरण में गिरिडीह जिले के सभी 6 विधानसभा चुनाव पर होने वाले मतदान को लेकर मंगलवार से डीसी ऑफिस में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई. पहले दिन अलग-अलग दल और निर्दलीय प्रत्याशी मिलाकर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के लिए 9 अभ्यार्थियों के द्वारा नाम निर्देशन पत्रों की खरीदारी की गई। इसको लेकर विस्तृत जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ओर एसपी डॉ. विमल कुमार ने पत्रकारों को दी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि गिरिडीह जिला अंतर्गत सभी 6 विधानसभा के लिए द्वितीय चरण में 20 नवंबर को मतदान होगी. इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, मंगलवार से नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. कहा की 29 अक्टूबर को नॉमिनेशन का अंतिम तिथि है, 30 अक्टूबर को स्क्रुटनी होगा वंही, 1 नवंबर को नाम वापसी का तिथि निर्धारित किया गया है. डीसी श्री लकडा ने बताया कि 28 राजधनवार, 29 बगोदर, 32 गिरिडीह और 33 डुमरी के लिए आरवो अधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को बनाया गया है. वंही जमुआ विधानसभा क्षेत्र के लिए अपर समाहर्ता और गांडेय विधानसभा क्षेत्र के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. उन्होंने बताया कि 20 लाख 57 हज़ार 317 मतदाता विधानसभा चुनाव में मतदान करेंगे. एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग बनाए गए चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान शुरू कर दी गई है. नक्सली इलाकों में अधिक चौकसी बरती जा रही है. सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस हर बिंदु पर काम कर रही है स्वच्छ और शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन कटिबंध है. मौके पर चुनाव में नियुक्त सभी पदाधिकारी मौजूद थे.












