डुमरी. डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद के कार्यालय में मंगलवार को इंटर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेशन मीट का आयोजन किया गया. जिसमें बाघमारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित थाना प्रभारी और बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के सर्किल इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारी शामिल हुए. बैठक में जिन बिंदुओं पर चर्चा किया गयी, उनमें चेक नाका का क्रियान्वयन, 126 127 128 129 r/w 170 व 135 बीएनएसएस के तहत की जाने वाली कार्रवाई, वैसे वांछित अपराधी जो एक-दूसरे जिले में अनुमंडल क्षेत्र में अपराध करते हैं और दूसरे अनुमंडल क्षेत्र में जाकर रहते हैं उनकी सूची आपस में शेयर किया गया. इसके साथ ही अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध खनिज संपदा, आर्थिक अपराध, मुफ्त में बांटी जाने वाले सामग्री जो चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं, के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई. इसके साथ ही नक्सलवाद एवं नक्सली के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने हेतु विस्तृत चर्चा हुई, ताकि किसी भी तरह से चुनाव प्रभावित न हो. अधिक से अधिक वारंटियों की गिरफ़्तारी व कुर्की इत्यादि का निष्पादन पर चर्चा हुई. साथ ही जीटी रोड के माध्यम से किसी भी प्रकार की अवैध तस्करी को रोकने हेतु विशेष चर्चा हुई. सीसीए एवं थाना हाजिरी पर विस्तृत चर्चा हुई, आर्म्स वेरिफिकेशन एग्जमसन व कैंसिलेशन एवं 4 एम पर भी चर्चा हुई. उक्त जानकारी डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने दी.












