तिसरी. विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम पार्टियां अपने आप को मजबूत करने में जुटी हुई है. सभी पार्टियों के नेता ओर कार्यकर्ताओं का दौरा शुरू हो चुका है. इसी के मद्देनज़र धनवार विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी के नामांकन की घोषणा भी हो चुकी है. बाबूलाल 28 अक्टूबर को खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे. इसको लेकर विधानसभा स्तर के तमाम भाजपाई तैयारियों में जुटे हुए हैं. इसी को लेकर मंगलवार को तिसरी प्रखंड अंतर्गत चंदौरी मंडल अंतर्गत थानसिंहडीह पंचायत के नारोटांड दुर्गा मंदिर प्रांगण और लोकाय पंचायत के विवाह भवन में भाजपाइयों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक की अध्यक्षता चंदौरी मंडल अध्यक्ष सुनील साव ने किया. बैठक के दौरान बाबूलाल मरांडी के नामांकन में भारी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया. मौके पर मुख्य रूप से रामचंद्र ठाकुर, अशोक उपाध्याय, मनोज यादव, उदय साव, सुनील साह, प्रमुख राजकुमार यादव, मदन यादव, दिनेश ठाकुर, विकाश मंडल समेत कई लोग उपस्थित थे












