गिरिडीह : दर्दनाक सड़क हादसे में सोमवार को तीन लोगों की मौत ऑन द स्पॉट हो गया। गिरिडीह के ताराटांड़ थाना इलाके के पंडरी में हुए इस दर्दनाक हादसे में मारे गए लोगों में दो यूपी के देवरिया जिला के 60 वर्षीय कैलाश सिंह, 60 वर्षीय सुरेंद्र सिंह और बोकारो के 45 वर्षीय राजीव रंजन सिन्हा है। इस दौरान जानकारी मिलने के बाद ताराटांड़ थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच में जुटी, और तीनो मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। इधर जानकारी मिलने के बाद देवरिया के दोनों मृतकों के करीबी और बनियाडीह निवासी मनोज सिंह और बोकारो के मृतक राजीव रंजन सिन्हा के मकतपुर के रिश्तेदार बंटी बरदियार, विक्की बरदियार समेत कई लोग सदर अस्पताल में जुटे। इस दौरान राजीव रंजन सिन्हा के भतीजा विक्की बरदियार ने बताया कि उनके फूफा राजीव रंजन सिन्हा यूपी के देवरिया के दोनों सुरेंद्र सिंह और कैलाश सिंह के साथ धनबाद से देवघर जा रहे थे। तीनो अपने स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से धनबाद से गिरिडीह होते हुए देवघर जा रहे थे। इसी दौरान पंडरी के समीप गिरिडीह से धनबाद की ओर जा रहे स्विफ्ट बोलेने गाड़ी से आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि दोनो गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। और स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में बैठे सुरेंद्र, कैलाश और राजीव रंजन सिन्हा की मौत मौके पर हो गई। वही दूसरे गाड़ी में बैठे लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।



