गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में रविवार को पशु चिकित्सक रामकिशोर शर्मा के आवास में जमीन हड़पने के नियत से भू माफियाओं के गुर्गों ने हमला कर दिया और डॉक्टर के घर की चहारदीवारी तोड़ने लगे. इस दौरान हो हल्ला हुआ, तो मोहल्ले के लोग जूट गए और भू माफियाओं को खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन भूमाफियाओं के गुर्गे हथियार से लैस थे। इसकी सूचना जब नगर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और भूमाफियाओं को खदेड़कर भगाया. घटना के बाद परिवार वाले दहशत में हैं. इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।













