गिरिडीह : जमुआ के विधायक केदार हाजरा ने भाजपा छोड़ कर झामुमो का दामन थाम लिया है. आज गिरिडीह के झामुमो जिला कार्यालय में इसे लेकर एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत पार्टी के कई सदस्य शामिल हुए. इस दौरान सभी ने जमुआ के विधायक केदार हाजरा के पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत किया. इस दौरान भाजपा छोड़ कऱ एक बड़े नेता गोपाल विश्वकर्मा ने भी अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर झामुमो का दामन थाम लिया. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए केदार हाजरा ने कहा की वे किसी लोभ – लालच में आकर नहीं गुरुजी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विकास कार्यों से प्रभावित होकर झामुमो में शामिल हुआ हूं, उन्होंने कहा की जमुआ के हजारों भाजपा के कार्यकर्ता आज भी उनके साथ है. उन्होंने कहा की वे झामुमो में काम करने के लिए आया हूं, उन्होंने कहा की मैं एक पोलटिकल विद्यार्थी हूं और हर पोलटिकल विधार्थी को हर पार्टी के विजन का अध्यन करना चाहिए, मैं भी भाजपा छोड़ कर इसलिए झामुमो में शामिल हुआ हूं. इधर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा की केदार हाजरा हमारे बड़े भाई है और इनके साथ हमारा काफी पुराना लगाव है, कहा की जो लोग झारखण्ड मुक्ति मोर्चा में आते है वो हमेशा के लिए इसी पार्टी में रह जाते हैं क्योंकि यह सिर्फ पार्टी नहीं बल्कि एक घर है, सुदिव्य सोनू ने कहा की जो लोग झारखण्ड मुक्ति मोर्चा को छोड़ कर दूसरे दलों में जा रहें हैं उनका हस्र क्या होगा वो इस विद्यानसभा चुनाव में दिख जाएगा, क्योंकि झारखण्ड की जनता उन्हें सबक सिखाने का काम करेगी.












