गिरिडीह. सदर अनुमंडल पदाधिकारी, श्रीकांत यशवंत विस्पुते ने अपने शुक्रवार को अपने कार्यालय में प्रकोष्ठ झारखण्ड विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 के निमित्त आदर्श आचार संहिता का दृढ़ता से अनुपालन करने तथा इंटरमीडिएट स्ट्रॉन्ग रूम, वल्नेरेबल मैपिंग, क्रिटिकल एंड नॉन क्रिटिकल से संबंधित अन्य विषयों की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा – निर्देश दिया। इसके अलावा एसडीओ के द्वारा मतदान केन्द्रों पर निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों के तहत किये जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की सूक्ष्मता से जानकारी ली गई। साथ ही मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने क्रिटिकल और वलनरेबल बूथों के चिन्हितीकरण कार्य पर गति लाने का निर्देश दिया। साथ ही बूथों के चिन्हांकन के तय मानको के आधार पर कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही बूथों पर एएमएफ के बुनियादी सुविधाओं यथा बिजली, पानी, शौचालय, रैंप की सुविधा को सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की फेक न्यूज़ या फेक वीडियो पर निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया। विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए तथा पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिये जिला प्रशासन कटिबद्ध है। साथ ही आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत नियमों का उचित पालन कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही C-VIGIL, सुविधा ऐप आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/ सभी अंचल अधिकारी, गिरिडीह अनुमंडल क्षेत्र/सभी थाना प्रभारी, गिरिडीह अनुमंडल क्षेत्र व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



