Aba News

सदर अस्पताल के सभागर में HIV/AIDS एवं यौन संचारी रोग के सघन जागरूकता अभियान को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक किया गया

गिरिडीह : यह बैठक HIV/AIDS एंव यौन संचारी रोग के जागरूकता के लिए पुरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है उस पर चर्चा के लिए आयोजित की गई है।
एच० आई० भी० एक लाइलाज बीमारी है, इस बीमारी के लक्षण, बचाव तथा फैलने के कारणों के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। हर व्यक्ति को अपना HIV जॉच जरूर करवाना चाहिए खासकर गर्भवती महिलाओं को गभर्मास्था के प्रथम तीन माह में यह जॉच अवश्य हीं करवा लेना चाहिए। यह जॉच सदर अस्पताल के आई.सी.टी.सी में निःशुल्क किया जाता है। इसकी जानकारी विभाग गोपनीय रखता है। साथ ही परामर्श की भी सुविधा उपलब्ध हैं। साथ हीं विभिन्न प्रकार के यौन रोगों का उपचार परामर्शी तथा दवा की सुविधा भी उपलब्ध है।

लोगों को इस बिमारी के प्रति सजग एवं जागरूक रहने के लिए राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा सघन जागरूकता अभियान चलाया गया है। यह अभियान सभी हाई स्कुल महाविद्यालय मलिन बस्ती सहित ग्राम स्तर पर किया जाना है।

इस कार्यक्रम मुख्य रूप से जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. कमलेश्वर प्रसाद,आई सी.टी.सी परामर्शी रचना शर्मा, ई.भी.टी.एच प्रोग्राम की संगीता मिश्रा,डाटा मैनेजर रंजन कमार सिंह, पवन पवार सिन्हा, हीरालाल, गोपाल कुमार, अनामिका रूपण, सरिता मिश्रा, मो. मुस्तकीम, मो. जाकीर, PTI-NGO से प्रतिनिधि शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें