अपनी छ: सूत्री मांगों को लेकर आज से 108 एंबुलेंस चालकों का भूख हड़ताल
झारखण्ड मजदूर मोर्चा के बैनर तले जिले के सभी 108 एम्बुलेंस चालक 108 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ जिला शाखा के बैनर तले गिरिडीह स्टेडियम के समीप भूख हड़ताल पर बैठकर अपनी मांगों को लेकर आवाज उठानी शुरू कर दी है. एम्बुलेंस चालकों का छः सूत्री मांगो को लेकर यह भूख हड़ताल तब-तक जारी रहेगा, ज़ब-तक इनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती है. इधर एंबुलेंस चालकों के हड़ताल को कर्मचारी संघ ने भी अपना समर्थन दे दिया है. आज एंबुलेंस चालकों के हड़ताल में कर्मचारी संघ के नेता अशोक सिंह भी शामिल हुए और एम्बुलेंस चालकों की मांगों को जायज बताते हुए उनके समर्थन में अपनी आवाज़ उठायी. इधर भूख हड़ताल पर बैठने के पूर्व सभी चालकों के द्वारा शहर मे रैली भी निकाली गयी. बताया गया की जिले में 150 एम्बुलेंस चालक हड़ताल पर है. बताया गया की सभी एम्बुलेंस चालक पिछले सात वर्षो से काम कर रहे हैं, लेकिन इनके प्रति किसी का ध्यान नहीं दिया जा रहा है. इनकी प्रमुख मांगों में पिछले तीन माह का बकाया वेतन का भुगतान, प्राइवेट कम्पनी को हटा कर सरकार 108 एम्बुलेंस का संचालन किया जाय, सभी चालकों का बीमा कराने समेत अन्य मांगे शामिल है.













