Aba News

गिरिडीह में दिव्यांग कैंप का सफल आयोजन, 37 दिव्यांगों को मिला कृत्रिम अंग

गिरिडीह : जैन धर्मशाला में अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद द्वारा आयोजित 55वें दिव्यांग कैंप का भव्य समापन हुआ। मुख्य अतिथि एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और संस्था के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।

झारखंड राज्य दिगंबर जैन धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष तारा चंद जैन ने कहा कि परिषद बीते तीन दशकों से जरूरतमंद दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान कर सामाजिक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।

इस विशेष कैंप में 37 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग, 30 पोलियो कैलिपर्स, 11 ऑर्थो शूज, 15 स्टिक, 1 वॉकर, 11 जोड़े बैसाखियां और 31 बुजुर्गों को श्रवण यंत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय जैन सेठी ने की, जबकि मंच संचालन लोकेश जैन सेठी ने किया। परिषद के महासचिव अशोक जैन ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले दिल्ली के सुमत प्रसाद व बिमला देवी जैन परिवार, जैन समाज, जिला प्रशासन और मीडिया का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें