गिरिडीह : नेताजी की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में सर जे सी बोस मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय में गुरुवार को श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। मौके पर विद्यालय परिवार बाल संसद के पदाधिकारी और शिक्षको,बाल संसद के पदाधिकारी ने नेताजी के जयंती पर उनके तस्वीर के सामने दीप जलाकर और चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त किया।
नेताजी के देश के प्रति समर्पण, स्वतंत्रता के संग्राम में उनके योगदान को बताते हुए प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि नेताजी के रूप में लोकप्रिय सुभाष चंद्र बोस एक प्रखर राष्ट्रवादी, एक प्रभावी वक्ता, एक कुशल संगठनकर्ता, एक विद्रोही देशभक्त और भारतीय इतिहास के सबसे महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। उन्हें ब्रिटिश सरकार के खिलाफ निर्णायक युद्ध लड़ने और 21 अक्तूबर 1943 को एक स्वतंत्र सरकार बनाने का श्रेय दिया जाता है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व और कृतित्व ने आजादी के आंदोलन को एक नई दिशा दी थी, आज उनकी पावन जयंती ‘पराक्रम दिवस’ के अवसर पर पूरा कृतज्ञ राष्ट्र भावनाओं से भरा है। मौके पर शिक्षक मोहम्मद अख्तर अंसारी संदीप कुमार संजीव कुमार राजेंद्र कुमार बम शंकर मंडल सहित सैकड़ो छात्राएं उपस्थित थीं।



