गांडेय विधानसभा क्षेत्र के बेंगाबाद प्रखंड के रातडीह में झामुमो की और से आभार यात्रा सह अभिनंदन समारोह कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और गांडेय की विद्यायक कल्पना मुर्मू सोरेन शामिल हुई. कार्यक्रम के शुरुआत में झामुमो के पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं ने कल्पना सोरेन और सुदिव्य सोनू का भव्य रूप से स्वागत किया.
मंच से लोगों को सम्बोधित करते हुए कल्पना मुर्मू सोरेन ने सबसे पहले लोगों को चुनाव में एक बार फिर से जीत दिलाने और राज्य में फिर से अबुआ सरकार बनाने के लोगों को धन्यवाद किया और फिर कहा की गांडेय की जनता ने उन्हें हर वक्त इतना प्यार और स्नेह दिया है उसे कभी भुला नहीं जा सकता है। कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि हम झारखण्ड को कभी झुकने नहीं देंगे. कहा की कहा की सीएम हेमंत सोरेन का यह सपना है की यंहा के सभी युवा हर क्षेत्र में राज्य का नाम रौशन करेंगे और हमारे झारखण्ड का नाम पूर्व देश में गर्व से लिया जाएगा। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा की राज्य की जनता अब जान चुकी है की हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य का विकास लगातार हो रहा है और राज्य का विकास सिर्फ और सिर्फ हेमंत सोरेन ने नेतृत्व में हो सकता है.
सुदिव्य सोनू ने कहा की आम चुनाव में जिस प्रकार से भाजपा के नेताओं ने षड्यंत्र रचने की साजिश रची थी वह साजिश नाकाम हो गयी. कहा की राज्य में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा को उखाड़ने की साजिश रचने वाले षड्यंन्तकारी लोग यह जाने ले की झारखण्ड में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की नीव इतनी मजबूत है की जो उसे उखाड़ने की साजिश रचेगा वह खुद ही मिट जाएगा। मौके पर कई संख्या में पार्टी के लोग मौजूद थे।



